उत्तराखण्ड

एनएसयूआई ने निकाला अंकिता भण्डारी हत्याकांड को लेकर न्याय मार्च

देहरादून:  आज एनएसयूआई उत्तराखंड की छात्रा इकाई द्वारा अंकिता भण्डारी हत्याकांड को लेकर न्याय मार्च निकला गया। यह मार्च गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट से होते हुए घंटाघर तक निकाला गया। आज अंकिता भण्डारी हत्याकांड को 2 महीने से अधिक हो चुके हैं लेकिन एसआईटी ने अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है। एनएसयूआई ने निम्नलिखित मांगो को लेकर यह मार्च निकला –

1) अंकिता भण्डारी हत्याकांड की CBI जांच की जाए।

2) VIP कौन है यह सार्वजनिक किया जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए।

3) इस हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।

4) रिजॉर्ट में तोड़फोड़ और आगजनी करने वालो को भी सार्वजनिक किया जाए व उनकी गिरफ्तारी हो।

5) इस पूरे जांच प्रकरण में पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में रही है पहले तो पुलिस ने अंकिता भण्डारी को ढूंढने में समय लगाया, उसके बाद पुलिस ना ही सबूतों को सुरक्षित रख पाई है, ना ही रिजॉर्ट में जिन लोगो ने आगजनी और तोड़फोड़ की उन्हें रोक पाई, ना ही वीआईपी लोगो की भूमिका पर स्पष्ट जवाब दे पाई है इसलिए एनएसयूआई डीजीपी के इस्तीफे की मांग भी करती है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री और डीजीपी के पुतले फूके। एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी अक्षय लकड़ा ने कहा कि, यदि इस संबंध में हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जायेंगे।

इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी, जिला उपाध्यक उदित थपलियाला, दिव्य रावत, मीनाक्षी सिन्हा, ऐश्वर्या चौहान, बुशरा अंसारी, कविता माही, अंजली चमोली, खुशी, भव्या सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago