उत्तर प्रदेश:- सांसद उपेंद्र सिंह रावत से जुड़ा अश्लील वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी अप्रत्याशित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा है कि मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो डीप फेक एआई तकनीक द्वारा जेनरेटेड है। जिसकी एफआईआर मैंने दर्ज करा दी है।
इस संदर्भ में मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवाई जाए। उन्होंने लिखा है कि जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता तब तक सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लडूंगा। बता दें कि शनिवार को ही सांसद उपेंद्र सिंह रावत को भाजपा ने बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से दोबारा सांसद पद का टिकट दिया है। टिकट की घोषणा के बाद अगले ही दिन रविवार से ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह एक युवती के साथ किसी कमरे में देखे जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे का यह वीडियो वर्ष 2022 का बताया जा रहा है। इस वीडियो की छानबीन में लगी पुलिस वीडियो को लैब में भेज कर असलियत पता लगाने में जुटी है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…