जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर जा रहा इंडिगो का विमान पहले दिल्ली में नहीं उतर सका। विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद रात 2 बजे फ्लाइट जयपुर से चली और फिर दिल्ली लैंड हुई।
लेकिन जयपुर पहुंचते ही सीएम अब्दुल्ला ने खासी नाराजगी जताई और इसे ‘परिचालन अराजकता’ करार दिया। उमर ने अपने गुस्से का इजहार X पर कुछ इस तरह से किया- दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत गंदगी है (मेरी फ्रेंच भाषा के लिए क्षमा करें, लेकिन मैं विनम्र होने के मूड में नहीं हूं)। जम्मू से निकलने के बाद 3 घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया और इसलिए मैं यहां सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…