देहरादून;- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज स्थानीय प्रशासन एवं राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दून एक्सप्रेस से क्रमशः 48 नग लीज एवं 08 नग पार्सल तथा शताब्दी एक्सप्रेस से 17 नग पाये गए। शताब्दी एक्सप्रेस में पाये गये नगों में से 03 नग अखबार के पाये गये, जिन्हें जांच के उपरान्त सही पाये जाने पर अवमुक्त कर दिया गया। शेष कुल 70 नगों को विभागीय एवं स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की जारी है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन में विभागीय अधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए 23 नग रेलवे स्टेशन से रोशनाबाद विभागीय कार्यालय में अग्रिम कार्यवाही हेतु ले जाए गए।
भौतिक सत्यापन के उपरान्त यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि रेलवे के माध्यम से आयात किया जा रहा माल बिल/ई-वे बिल से आच्छादित है। रेलवे स्टेशन पर स्थित गोदाम की पड़ताल पर यह पाया गया वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरे 2 माह से खराब है जिसमें कुछ रेलवे कर्मचारियों की भूमिका के संबंध में सक्षम प्राधिकारियों के स्तर से जाँच की संस्तुति की जा रही है।
उपरोक्त के अतिरिक्त, राज्य कर विभाग प्रवर्तन इकाई देहरादून में तैनात संयुक्त आयुक्त उपायुक्त तथा सचल दल सहायक आयुक्त को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय संबद्ध करते हुए निलंबन एवं अनुशासात्मक कार्यवाही की संस्तुति की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…