देहरादून:- सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की चार चीनी मिलों में किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द हो सकेगा। सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के बकाये के भुगतान को बाजपुर, नादेही, किच्छा व डोईवाला चीनी मिलों के लिए 92.14 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में स्वीकृत की है। यह राशि संबंधित मिलों के प्रबंधन को भेज भी दी गई है।गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाल में गन्ना किसानों के इन चीनी मिलों पर चल रहे बकाये के भुगतान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
इसी कड़ी में आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का ने इन चार चीनी मिलों को ऋण के रूप में स्वीकृत धनराशि जारी कर दी है। बताया गया कि बाजपुर चीनी मिल को 25.98 करोड़, नादेही को 21.82 करोड़, किच्छा को 21.81 करोड़ और डोईवाला चीनी मिल को 22.53 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। आयुक्त दुम्का के अनुसार, चारों चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों व अधिशासी निदेशकों से कहा गया है कि वे उपलब्ध कराई गई धनराशि से किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर समितियों के माध्यम से यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इससे जहां किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित होगा, वहीं वे भविष्य में गन्ना उत्पादन के लिए और अधिक प्रोत्साहित होंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…