उत्तराखण्ड

127वीं प्रादेशिक सेना के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को शुभकामनाएं दीं

देहरादून, 27 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 127वीं प्रादेशिक सेना के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रादेशिक सेना मुख्यालय पहुँचकर फौजियो से मुलाक़ात की और स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रादेशिक सेना की 127 एवं 130 पर्यावरण सेना बल के भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के कल्याणार्थ उत्तराखण्ड सरकार पर बकाया ऋण को माफ करने या धनराशि को अनुदान राशि में परिवर्तित किए जाने के सम्बंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर मामले में अनुरोध किया है, जिसपर केंदीय मंत्री द्वारा सकारात्मक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी रक्षा मंत्री से मिले थे।

मंत्री ने कहा मसूरी परियोजना में पर्यावरण संरक्षण तथा माइन क्षेत्रो को हरा भरा करने के अतुलनीय योगदान हेतु यूनिट को सन 1992 में इन्दिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विगत 40 वर्षों में 127 ईको टास्क फोर्स नें उत्तराखण्ड राज्य के 1200 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों को यूनिट में भर्ती करके टिहरी, चमोली, देहरादून तथा सीमान्त ग्रामों माणा तथा मलारी में लगभग 20.698 हैक्टेयर भूमि पर 1 करोड 98 लाख पौधों का रोपण किया । वर्तमान में इको टास्क फोर्स की कम्पनियों विभिन्न परियोजना क्षेत्रों लखवाड़ तथा कुरूड में कार्यरत हैं जोकि अब कमशः सहिया तथा यमकेश्वर ब्लॉक में स्थानान्तरित होनें जा रही हैं।

इसके साथ ही मंत्री जोशी ने वर्तमान में चल रहे परियोजनाओं के सुचारू संचालन के लिए में 127 ईको टास्क फोर्स को 2 बोलेरो पिकअप ट्रक प्रदान करने की घोषणा की और उत्तराखण्ड राज्य के पर्यावरण हित के लिए प्रादेशिक सेना निदेशालय को पत्र लिखकर ईको टास्क फोर्स में रिक्त पदो को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की बहाली की जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने बड़ाखाने का भी आनंद लिया।

इस अवसर पर कमान अधिकारी रोहित,श्रीवास्तव सूबेदार मेजर जय नंद पेट्रोल लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज खुराना, लेफ्टिनेंट कर्नल हरि कुगा, मेजर वैभव रंजन धर्मगुरु सूबेदार मोहन चंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago