देश-विदेश

रक्षाबंधन के अवसर पर पीएम मोदी ने बच्चों से राखी बंधवाई, सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने बच्चों से राखी भी बंधवाई और उनसे बात भी की। इस दौरान वे बहुत खुश नजर आए। राकी से पीए मोदी की कलाई भर गई।  उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।  एक बच्ची ने पीएम मोदी को बहुत ही खास राखी बांधी। इस राखी में एक विशेष संदेश के साथ एक तस्वीर भी थी। दरअसल, इस राखी में पीएम मोदी की दिवंगत मां की तस्वीर थी और उसमें ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश लिखा हुआ था। बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है, जिसमें उन्होंने हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर मां और धरती माता के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की थी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।” बता दें कि पिछले साल भी पीएम मोदी ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था। रक्षाबंधन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा, “समस्त देशवासियों को ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल की छात्राओं ने राजनाथ सिंह को राखी बांधी। राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सैनिक संस्थान की उषा राणा ने भी मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन के मौके पर विभिन्न राज्यों के छात्रों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जयंत चौधरी भी मौजूद रहें।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago