ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती में ओएमआर शीट में गड़बड़ी करने वाले एक और आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुकेश चौहान निवासी भूमिका सदन कविनगर काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।
वह मूल रूप से सुल्तानपुर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह स्नातक परीक्षा का पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाने वाला आरएमएस टैक्नो सोल्यूशंस प्रिंटिंग प्रेस का मालिक राजेश चौहान का दोस्त है। आरोपी ने अभ्यर्थियों को एकत्र करने की भूमिका निभाई थी। एसटीएफ ने इस मामले में बीते शुक्रवार को भी एक शिक्षक को गिरफ्तार किया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…