डलहौजी (चंबा)। पर्यटन सीजन में पर्यटकों की सहूलियत को लेकर अब पर्यटन स्थल डलहौजी में 15 अप्रैल से वन-वे व्यवस्था लागू होगी। वन-वे व्यवस्था के तहत पर्यटन स्थल डलहौजी आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बस अड्डे से सुभाष चौक और सुभाष चौक से जीपीओ जाना होगा। वहीं, गांधी चौक से बस अड्डे के लिए चर्च बैलून रोड से गुरु नानक पब्लिक स्कूल होते हुए पहुंचा जाएगा। इतना ही नहीं, सुभाष चौक से एसडीएम कार्यालय जाने के लिए वन-वे व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
अब सुभाष चौक से एसडीएम कार्यालय और सिविल अस्पताल जाने के लिए वाया पतरेनी जाना होगा और कोर्ट रोड से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा जा सकेगा। अस्पताल जाने वाले इमरजेंसी के मरीजों को छूट रहेगी। इसके अलावा प्रशासन, पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय प्रेस की गाड़ियों को भी छूट रहेगी। पर्यटन सीजन को लेकर डलहौजी प्रशासन की ओर से इस प्रकार की व्यवस्था की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…