राष्ट्रीय

दिल्ली में भारी बारिश से दिल्ली एम्स का ऑपरेशन थिएटर प्रभावित

नई दिल्ली:-  शुक्रवार को दिल्ली में भारी बारिश के चलते दिल्ली एम्स का ऑपरेशन थिएटर भी प्रभावित हुआ। एम्स अस्पताल के कुछ हिस्सों में विशेष रूप से ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में गंभीर जलजमाव हो गया, जहां भारी जनरेटर और अन्य उपकरण मौजूद हैं। जिसकी वजह से कई सर्जरी प्रभावित हुईं।  जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पानी भरने की वजह से बिजली गुल हो गई और ऑपरेशन थिएटर बंद हो गए, लेकिन अब दोबारा से ऑपरेशन थिएटर शुरू हो गए हैं और सर्जरी की जाने लगी हैं। बारिश के कारण एम्स के ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों की संख्या 28 जून को काफी घट गए। करीब 70 फीसदी मरीज कम आए।

एम्स में सभी सर्जरी फिर से शुरू हो गई। अभी एम्स में आधे डॉक्टर छुट्टी पर हैं। हाफ झमता के साथ काम चल रहा है। एम्स मीडिया प्रोटोकॉल प्रभारी, रीमा दादा ने कहा, ‘कल भारी बारिश के बाद एम्स अस्पताल के कुछ हिस्सों में विशेष रूप से ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में गंभीर जलजमाव हो गया, जहां भारी जनरेटर और अन्य उपकरण मौजूद हैं। उसके बाद हमें ओटी बंद करना पड़ा लेकिन कल रात एम्स के ट्रामा सेंटर का एक ऑपरेशन थिएटर चलता रहा था।  कई गंभीर मरीज जिनको तत्काल सर्जरी की जरूरत थी उनका इलाज किया गया। निदेशक और अतिरिक्त निदेशक ने स्थिति का जायजा लिया। बिजली कटौती के कारण हमारे ऑपरेटोइन थिएटर शाम चार बजे तक बंद थे। बिजली बहाल होने के बाद हमने ओटी शुरू की और पूरी रात सर्जरी की गई।

एम्स में हुई सर्जरी 
27 जून को 364 मरीज की सर्जरी
28 जून को 347 मरीज की सर्जरी

एम्स में ओपीडी 
27 जून को 12426 मरीज, एम्स ट्रामा सेंटर में 229 मरीज
28 जून को 10553 मरीज,  एम्स ट्रामा सेंटर 29 मरीज

एम्स में भर्ती 
27 जून को 1099 मरीज
28 जून को 1028 मरीज

आपातकालीन सेवा
27 जून मुख्य भवन 453 मरीज ट्रामा 207 मरीज
28 जून मुख्य भवन 415 मरीज ट्रामा 61 मरीज

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago