देश-विदेश

दक्षिण कोरिया में विपक्ष की जीत: ली जे म्युंग बने नए राष्ट्रपति, किम मून सू ने मानी हार

दक्षिण कोरिया में समय से पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में लिबरल विपक्षी नेता ली जे म्युंग की जीत हो गई है। मुख्य रूढ़िवादी उम्मीदवार किम मून सू ने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी। बता दें कि यह चुनाव उस समय हुआ जब पूर्व रूढ़िवादी राष्ट्रपति यून सुक योल द्वारा अचानक मार्शल लॉ लागू किए जाने से देश में भारी राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी। बाद में यून को पद से हटा दिया गया।

चुनाव के बाद वोटों की गिनती को देखते हुए किम मून सू ने पत्रकारों से कहा कि मैं जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करता हूं और ली जे म्युंग को उनकी जीत की बधाई देता हूं। देखा जाए तो मून के इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि ली राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

लगभग 80% वोटिंग टर्नआउट के साथ यह चुनाव सबसे अधिक मतदान वाले राष्ट्रपति चुनावों में से एक रहा। जनता राजनीतिक अस्थिरता से उबरना चाहती थी, यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग मतदान करने निकले। विजेता बुधवार को ही तुरंत राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे, जो 5 साल के लिए एकमात्र कार्यकाल होगा, इसमें कोई ट्रांजिशन पीरियड नहीं होगा।

ली जे म्युंग कभी बाल मजदूर रहे थे और उन्होंने संघर्ष से उठकर राजनीति में नाम कमाया। वह पहले ग्योंगगी प्रांत के गवर्नर और सियोंगनाम शहर के मेयर रह चुके हैं। वे लंबे समय से रूढ़िवादी व्यवस्था की कड़ी आलोचना करते आए हैं और आर्थिक असमानता व भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात करते हैं। हालांकि उनके आलोचक उन्हें एक लोकलुभावन और विभाजनकारी नेता मानते हैं, जो वादों से पीछे हट जाते हैं।

अब बात अगर ली की विदेश नीति की करें तो, इसको लेकर ली ने कहा है कि वे अमेरिका और जापान के साथ दक्षिण कोरिया के त्रिपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाए रखेंगे। उत्तर कोरिया के साथ बेहतर संबंधों की बात जरूर कही, लेकिन यह भी माना कि निकट भविष्य में किम जोंग उन के साथ कोई बैठक होना बहुत मुश्किल है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि चाहे कोई भी राष्ट्रपति बने, अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद, सैन्य खर्च का मुद्दा और उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम ऐसे जटिल मसले हैं जिनमें तत्काल कोई बड़ी उपलब्धि मिलना मुश्किल है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago