मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ सहित सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तराखंड के प्रवेश करने की संभावना दिख रही है।
उत्तराखंड में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
देहरादून, नैनीताल, चम्पावत व पौड़ी जिले में भी कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 29 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में कहीं भारी बारिश हो सकती है। 30 जून को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तराखंड के प्रवेश करने की संभावना दिख रही है। एक जुलाई को प्रदेश में मौसम को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन को सतर्क किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…