उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगम पर आर्डर जारी, बकाया राशि जमा करने की तैयारी

पिलखुवा। ऊर्जा निगम पर आठ करोड़ रुपये का किराया बकाया है। नगर पालिका ने वसूली के लिए आरसी जारी की है। अब तहसील प्रशासन बकाया की वसूली करेगा। पालिका की इस कार्रवाई से ऊर्जा निगम में हड़कंप मचा है। नगर पालिका परिषद पर वर्तमान पर ठेकेदार, कर्मियों, डीजल समेत अन्य का करीब 11 करोड़ रुपया कर्जा है। अधिकारियों ने पालिका को शीघ्र कर्जा मुक्त करने के लिए सख्त निर्णय लेने शुरू कर दिए है। इसी क्रम में बकाया की वसूली के लिए भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निजी एवं सरकारी विभागों की आरसी काटी जा रही हैं। पालिका की भूमि पर लगे ट्रांसफार्मर एवं बिजली के खंभों का ऊर्जा विभाग पर करीब 8 करोड़ रुपये का किराया बकाया है। ऊर्जा निगम द्वारा 2017 से पालिका को किराए का भुगतान नहीं किया है। इसके लिए पालिका कई बार नोटिस दें चुकी है। इसी के चलते पालिका ने ऊर्जा निगम की आरसी जारी कर फाइल डीएम प्रेरणा शर्मा को भेजी है।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पालिका की सीमा में लगे बिजली के खंभे एवं ट्रांसफार्मर के किराए का ऊर्जा निगम पर आठ करोड़ बकाया है। बकाया भुगतान के लिए कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं लेकिन, ऊर्जा निacगम ने भुगतान नहीं किया है। इसी के चलते आरसी जारी कर भुगतान के लिए तहसील भेजी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago