देहरादून:- सूचना विभाग एवं MDDA के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून में आयोजित 5 दिवसीय ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में जागर सम्राट पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण व लोकगायिका कल्पना चौहान ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया व विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टालों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बेचा गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम परिसर के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। लेजर शो के माध्यम से भी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…