उत्तराखण्ड

आग के बाद खलबली, रानीखेत गोल्फ मैदान से मिलिट्री हॉस्पिटल तक पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से बेहाल

रानीखेत:-  छावनी क्षेत्र के आसपास दो दिन पहले जंगल की आग पहुंच गई। गोल्फ मैदान से लेकर मिलिट्री हॉस्पिटल तक आग पहुंच गई। इससे खलबली मच गई थी। एहतियात के तौर पर फैमली वार्ड को भी शिफ्ट कर दिया गया था। इससे पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से बेहाल हो गया था। हालांकि अब आग थमने के बाद हालात सामान्य हो गए हैं। ऐतिहासिक गोल्फ मैदान रोजाना की तरह नियमानुसार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। वहीं मिलिट्री हास्पिटल वाले क्षेत्र में भी स्थिति सामान्य हो गई है। एहतियातन शिफ्ट किए गए फैमिली वार्ड बहाल कर दिए गए हैं।

सेना के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जंगल आग पर काबू पाने को चले अभियान तक धुएं के कारण एमएच से लोग पास ही शिफ्ट कर दिए गए थे। उधर कालिका क्षेत्र से लगे जंगल जलने के कारण गोल्फ मैदान में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को भी सचेत किया गया था। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय (केआरसी) के सैन्य सूत्रों ने बताया कि स्थिति सामान्य है। एहतियातन लोगों को वनाग्नि के कारण सतर्क किया गया था।

गोल्फ मैदान पर्यटकों के लिए रोज की तरह खुला है। उधर वन विभाग ने सिविल नागरिकों से वन क्षेत्रों को आग से बचाने में सहयोग तथा जंगल जलाने वालों पर नजर रखने की अपील की है। कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की अब तक लगभग 600 घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं करीब 900 हेक्टेयर जंगल जलने से करोड़ों की वन संपदा नष्ट हो गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago