कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के पास कुछ दिनों से जमीन के नीचे से दुर्गंध भरी गैस निकल रही है। गैस से जहां आस पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है वहीं जमीन के भीतर से निकल रही इस गैस को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
दरअसल, कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग से लाट सरैया की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब चार फिट के गोलंबर में जमीन के नीचे से गैस निकल रही है। जमीन के नीचे शाही नाला है और आरओबी निर्माण के कारण शाही नाला की शुद्धि लेने वाला कोई नहीं है।
क्षेत्र में चर्चा है कि शाही नाला अंदर से चोक कर गया है। जिसके अंदर मिथाइल गैस रिसाव कर रही है। कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले राजू सोनकर, कल्लू सोनकर, मिनाक्षी देवी, पूनम, जितेंद्र कुमार, संजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में जमीन के नीचे से गैस तेज आवाज कर निकल रही थी।
जिससे सभी भयभीत हो गए। जमीन के नीचे से अब भी रह रह कर दुर्गंध भरी गैस निकल रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…