राष्ट्रीय

पटना पुलिस ने एनकाउंटर में दो अपराधियों को किया ढेर, दरोगा भी हुआ घायल

पटना में सोमवार मध्य रात्रि अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से लगभग दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। पटना पुलिस की टीम ने दो अपराधियों को मार गिराया। वहीं अपराधियों की फायरिंग में एक सब इंस्पेक्टर (दरोगा) को गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम घायल दरोगा को फौरन पटना एम्स में भर्ती करवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। दरोगा पटना के गौरीचक थाना में एडिशनल एसएचओ के पद पर तैनात है। इधर, पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने फरार अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ के हिन्दुनी गांव में अपराधियों डकैती की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसी दौरान अपराधियों की गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है जिन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई थी, वह मोस्टवांटेड थे। इनलोगों ने पटना समेत आसपास के इलाके में कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस पिछले कई महीनों से इनकी तलाश कर रही थी।

पटना सिटी (पश्चिमी) के एसपी शरत आरएस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि करीब छह अपराधी वारदात को अंजाम देने गांव में घुसे थे। पुलिस टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो वह गोलीबारी करने लगे। इसके बाद  पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें दो अपराधियों को गोली लगी। घटना में  एक सब इंस्पेक्टर भी गोली लगी है। उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से दो पिस्टल आधा दर्जन धोखे एक पिकअप वैन को जब्त किया है। इस मामले में एक ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मारे गए अपराधी, लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे थे। इसको लेकर पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने की लिए उनके पीछे पड़ी थी। पुलिस को सूचना मिली की डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने आए अपराधी फुलवारी थाना का अंतर्गत हिंदुनी गांव में इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने सूचना के आलोक पर कार्रवाई करते हुए पहुंची तो मौके पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को मार गिराया है। जबकि एक गौरीचक थाना में पद स्थापित सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार को गोली लगी है। उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद मौके से फरार सभी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी है

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago