उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में राफ्टिंग करने गए लोग बीच नदी में एक-दूसरे पर बरसाने लगे चप्पू

ऋषिकेश:-  ऋषिकेश में राफ्टिंग करने गए लोग बीच नदी में एक-दूसरे पर चप्पू, बरसाने लगे, वहीं कई लोग गंगा में भी कूदे, मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया में अपलोड होते ही   देश-दुनिया के पर्यटकों के बीच ऋषिकेश की राफ्टिंग काफी मशहूर हो गई है।

योगनगरी ऋषिकेश में मार्च से लेकर जून महीने के बीच यहां भारी संख्या में लोग राफ्टिंग करने पहुंचते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राफ्टिंग करने गए लोग एक-दूसरे पर चप्पू से अटैक कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच नदी में राफ्टिंग कर रहे लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

पर्यटक ताबड़तोड़ एक-दूसरे को चप्पू से पीट रहे हैं। वहीं कुछ पर्यटक खुद का बचाव करते हुए नदी में कूद जाते हैं। दरअसल, दो अलग-अलग राफ्ट में सवार पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और गाली-गलौज की नौबत आ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंगा में राफ्टिंग कर रहे दो अलग-अलग ग्रुप के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद पर्यटक एक-दूसरे को पीटने लगे। वहीं मौजूद किसी पर्यटक ने इस मारपीट का वीडियो शूट कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मारपीट को लेकर अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago