उत्तराखण्ड

पिरान कलियर के प्रसाद में मिलावट, गोदाम में केमिकल और गंदगी का अंबार

रुड़की :- अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा, उपायुक्त गढ़वाल आरएस रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कलियर में इलायची दाना और सोहन हलवा (मिठाई) बनाने वाले गोदामों पर छापा मारा। गोदाम में बेहद गंदगी मिली है। मौके पर सोडियम हाइड्रो सल्फाइट भी मिला है। जिसे इलायची दाना बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने यहां इलायची दाने व सोहन हलवा के सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा रहा है।

दीपावली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी के चलते शुक्रवार अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कलियर पहुंचकर सोहन हलवा और इलायची दाना बनाने वाले गोदामों पर छापा मारा। यहां पर काफी गंदगी मिली है। अधिकारियों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल और ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने बताया कि निरीक्षण में इलायची दाना निर्माण इकाई में बेहद गंदगी थी। बेहद गंदगी में उसे बनाया जा रहा था। मौके पर सोडियम हाइड्रो सल्फाइट बरामद हुआ है। जिसका इस्तेमाल इलायची दाना बनाने में किया जा रहा था।

मौके पर लगभग 20 किलोग्राम सोडियम हाइड्रो सल्फाइट मिला है। जिसे सील कर कब्जे में ले लिया गया है। मौके से इलायची दाना के सैंपल लिए गए हैं। वहीं बराबर में स्थित सोहन हलवा निर्माण इकाई में भी पूरे निर्माण स्थल पर गंदगी धूल पाई गई। कढ़ाई एवं बर्तन गंदे पाए गए। मौके पर सोहन हलवा टिक्की तथा रिफाइड का नमूना लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। दोनों में इकाइयां ही बिना फूड लाइसेंस के संचालित हो रही थी। मौके पर आवश्यक दस्तावेज जैसे पानी की रिपोर्ट, कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट एवं पेस्ट कंट्रोल नहीं पाए गए। निर्माताओं को मौके पर लिखित में पाई गई कमियों के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

अपर सचिव खाद्य द्वारा पिरान कलियर में कार्यरत खाद्य कारोबारियों को फूड लाइसेंस बनाने और साफ सफाई के निर्देश दिए गए।  कलियर में साबिर साहब की दरगाह पर जायरीन इलायची दाने को प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं। इसके अलावा सोहन हलवा भी कलियर दरगाह क्षेत्र में खूब बिकता है। लोग परिचितों को बांटने के लिए कलियर से इलायची दाने के साथ ही सोहन हलवा भी लेकर जाते हैं। इलायची दाने में जिस सोडियम हाइड्रो सल्फाइट या हाइड्रो का इस्तेमाल किया जा रहा था। वह स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है। इसका इस्तेमाल ब्लीच के रुप में किया जाता है। कपड़ों के रंग उतारने व रंगाई आदि किया जाता है। सिविल अस्पताल रुड़की के पूर्व फिजिशियन डॉ. अर्पित सैनी ने बताया कि सोडियम हाइड्रो सल्फाइट खाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यह लिवर पर असर डालता है। इससे पीलिया हो सकता है। यह शरीर प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से सांस में दिक्कत हो सकती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago