प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह नवरात्रों के दौरान जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। नवरात्रे 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं, और इसी दौरान प्रधानमंत्री के दौरे की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान पीएम मोदी हाल ही में जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में हुई भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। साथ ही, बाढ़ से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने पीएम मोदी के संभावित दौरे की पुष्टि करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नवरात्रों के दौरान जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। वे जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, यह दौरा एक दिन का होगा, लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम भी मौजूद रहेगी। यह टीम विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों का विस्तृत आकलन करेगी। पीएम मोदी के दौरे में हवाई सर्वेक्षण (एरियल सर्वे) भी शामिल है, जिसके जरिए वे प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेंगे। दौरे और आकलन के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के लिए एक बड़ा राहत पैकेज घोषित किए जाने की उम्मीद है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…