रायपुर थाना पुलिस ने सनराइज हैदराबाद व पंजाब किंग्स आइपीएल मैच में सट्टा लगाते तीन मुख्य बुकी सहित छह को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गिरफ्तार इरशाद खान, सलीम व आसिफ तीनों पार्टनर के रूप में सट्टे बुके का काम करते हैं।
तीनों बुकी के ऊपर इनके बॉस काम करते हैं। तीनों स्टोरियों की ओर से पार्टनरशिप में गो एक्सचेंज नामक अवैध ऐप पर अपना ऑनलाइन अकाउंट खोला गया है। वह अपने बॉस से 22 हजार रुपये के एक लाख पॉइंट खरीदते हैं और उन पॉइंट के द्वारा अलग-अलग छोटे-छोटे स्टीरियों से सट्टा खिलाते हैं। तीनों सट्टेबाज अपनी आइडी से गो एक्सचेंज का लिंक देकर अन्य लोगों से आइडी पासवर्ड बनाते हैं, उसके बाद अपने पॉइंट्स उनको बेचते हैं। आरोपितों से सात लाख 65 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
आरोपितों की पहचान इरशाद खान निवासी भगत सिंह कॉलोनी रायपुर, सलीम निवासी इंद्र रोड, आसिफ निवासी इन्द्र रोड डालनवाला, शोएब निवासी भगत सिंह कॉलोनी, वसीम निवासी अधोईवावाला और योगेश वर्मा निवासी चंदन नगर के रूप में हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…