रुड़की:- पुलिस ने एक खेत में छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांचों पर केस दर्ज कर लिया है। गोवंश संरक्षण स्क्वाड के एसआई शरद सिंह को शनिवार रात सूचना मिली थी कि खेलपुर के पास खेत में संरक्षित पशु का कटान किया जा रहा है। सूचना पर टीम भगवानपुर थाने पहुंची और सूचना पुलिस को दी। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ खेत में छापा मारा। इस बीच पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन क्विंटल मांस बरामद किया है। Iप्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि शहजाद निवासी ग्राम खेलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुफीद, शाहबर और बाबू फरार हो गए हैं। चारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…