देश-विदेश

तृणमूल नेता की धमकी से राजनीतिक माहौल गरम, BJP विधायक को तेजाब डालने की धमकी

तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं को धमकी देना कोई नई बात नहीं है। कुछ माह पहले बांकुड़ा के ओंदा के भाजपा विधायक को तृणमूल नेताओं ने हाथ-पैर तोड़ने की धमकी थी। इसके बाद अब मालदा जिले के अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ने विधानसभा में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक व विधायक के मुंह में तेजाब डालने की धमकी दी है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है।

इससे पहले भी अब्दुर रहीम ने भाजपा, माकपा और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर काटने की धमकी दी थी। तृणमूल के जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ने शनिवार शाम को एक सभा को संबोधित करते हुए तेजाब डालने वाली टिप्पणी की है। एक सभा का आयोजन तृणमूल की ओर से अन्य राज्यों में “बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों पर अत्याचार” के विरोध में किया गया था।

अपने भाषण में, बख्शी ने भाजपा विधायक शंकर घोष पर हमला बोला, हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया। बिना नाम लिए उन पर तृणमूल जिला अध्यक्ष ने निशाना साधा। विधानसभा में घोष की ओर से बंगाल के प्रवासी मजदूरों को “रोहिंग्या” व “बांग्लादेशी” बताने वाली पिछली टिप्पणियों का जिक्र करते हुए, बख्शी ने कहा कि जो बेशर्मी से कहते हैं कि बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूर जो बाहर काम करते हैं, वे बंगाली नहीं हैं… वे रोहिंग्या हैं, बांग्लादेशी हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं – अगर मैं तुमसे यह दोबारा सुनूंगा, तो मैं तुम्हारे मुंह में तेजाब डालकर तुम्हारी आवाज जलाकर राख कर दूंगा। तुम्हें पता होना चाहिए कि यह बंगाल है। हम बंगाली तुम्हें बोलने की जगह नहीं देंगे। मैं तुम्हारा चेहरा तेजाब से जला दूंगा।

उन्होंने लोगों से बीजेपी के झंडे फाड़ने और जिले में पार्टी नेताओं का सामाजिक बहिष्कार करने का आग्रह किया। इस टिप्पणी की भाजपा ने उनके भयान की निंदा की और तृणमूल पर धमकी और हिंसा की संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि इस तरह की धमकियां राज्य चुनावों से पहले तृणमूल की हताशा को सामने रखती हैं। उन्होंने कहा कि यह तृणमूल की संस्कृति है। उनका काम लोगों को डराना-धमकाना है। मालदा में अब इस तरह के बयान लगातार आ रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अक्सर खबरों में बने रहने के लिए ऐसी बातें कहते हैं। अगले विधानसभा चुनाव में तृणमूल की हार का डर उनके लिए काम कर रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago