उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में ड्रोन के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत छिड़काव की शुरुआत

ऋषिकेश:-  दीपावली के अवसर पर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सौजन्य से नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम कार्यालय परिसर एवं राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। यह कार्य आगामी तीन दिन तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत यह गतिविधि आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम वायु की शुद्धता एवं गुणवत्ता की सुधार के लिए संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम है।

दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी आदि से होने वाले वायु प्रदूषण से बचने के लिए उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सौजन्य से यह गतिविधि की जा रही है।शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया है कि इसके अतिरिक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अपने स्तर से स्प्रिंकल मशीन के द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले स्थान में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

यह मशीन लगभग 40 से 50 मीटर की ऊंचाई तक जल को छिड़काव के रूप में फेंकती है जिससे वातावरण के धूल कण एवं अन्य धुंआ आदि को दूर करने में सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अपने स्तर से डेंगू रोकथाम के लिए उपयोग में लाई जा रही मशीन के माध्यम से भी नगर की आवासीय कालोनी एवं बाजार क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उक्त सभी गतिविधियां वायु की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे हैं।

हाल ही मे राष्ट्रीय स्तर पर जारी रिपोर्ट के अनुसार ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता में 40% से अधिक सुधार होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की गतिविधियों को सराहा गया था। ऋषिकेश छोटी दीपावली पर तीर्थ नगरी में खासा उत्साह नजर आया। घरों में स्वास्तिक व विशेष आकृतियों में रंगोली बनाई गई। घरों को फूल माला व फैंसी लाइटों से सजाया गया। रात को पूरा शहर रोशनी से जगमग नजर आया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago