उत्तराखंड:- राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।
कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को देहरादून में धूप छाई रहने से उमस रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.2 एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.1, मुक्तेश्वर में 25 और न्यू टिहरी में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग के बुधवार को 79 मार्ग बंद हो गए। बीते मंगलवार भी 126 मार्ग बंद हो गए थे। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि दोनों दिन में कुल 205 मार्ग बंद हुए, पर राहत की बात यह है कि बुधवार को 84 मार्ग खोल दिए गए हैं। बाकी 121 मार्गों में 5 राज्य मार्ग, 6 मुख्य जिला मार्ग, 4 अन्य जिला मार्ग और 106 ग्रामीण मार्ग हैं। सभी बंद रास्तों को खोलने के लिए राज्य राजमार्गों पर 5 मशीनें, मुख्य जिला मार्गों पर 6 मशीनें और अन्य जिला मार्गों पर 4 मशीनें व ग्रामीण मार्गों पर 87 मशीनें कार्य कर रही हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…