उत्तराखण्ड

व्यापार मण्डल द्वारा पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए एसएसपी देहरादून को पुष्प गुच्छ किया भेंट

 देहरादून:-   देहरादून के पल्टन बाजार में हुई 24/25-04-24 की रात्रि आगजनी की घटना में दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त अरूण कालरा को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आज व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान व्यापारी वर्ग द्वारा एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान व्यापारी वर्ग से वार्ता के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र का सर्वे कर महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी, जिसमें व्यापारी वर्ग द्वारा अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।  शिष्टाचार भेंट के दौरान सिद्धर्थ अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, दून उद्योग व्यापार मण्डल, सन्तोख नागपाल  अध्यक्ष पल्टन बाजार व्यापार मण्डल, सुनील मैसोन महासचिव दून उद्योग व्यापार मण्डल, श्री कालू भगत, हरविन्दर सिंह, अभिषेक कक्कड व व्यापार मण्डल के अन्य सहयोगी/व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago