उत्तराखण्ड

प्रेम नगर थाना प्रभारी दीपक रावत और उनकी टीम को मिली बड़ी सफलता

देहरादून :  शुक्रवार को थाना प्रेमनगर पर वादी द्वारा अपनी मो साईकिल पल्सर 220 रंग काला) के चोरी होने की तहरीर पर मु0अ0सं0 178/2022 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना hcp गजेंद्र सिंह रावत के सुपुर्द की गई ।

 

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः –

वाहन चोरी के मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून * द्वारा घटना के अनावरण हेतु निर्देश पारित करते हुये पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर द्वारा निर्देशित किया गया ।

 

जिस पर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रेम नगर द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर अभियुक्त के हुलिये व वाहन की जानकारी ली गई व घटनास्थल पर आने जाने हेतु उन मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया , मोटर साईकिल को दो संदिग्ध व्यक्ति ले जाते हुए दिखे, कल दिनांक 10 /7 /2022 को दौराने चेकिंग लक्ष्मीपुर तिराहे से आगे दो व्यक्तियों से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल पल्सर 220 बरामद की गई, पंजीकृत मु0अ0सं0 178/2022 धारा 379,411 IPC के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया व उसके जुर्म से अवगत कराते हुए उक्त मोटर साईकिल बरामद की गई, व पकडे गये अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व बरामद मोटर साईकिल को कब्जे पुलिस लिया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

नाम पता अभियुक्त-

 

1- सनी थापा पुत्र संजय थापा निवासी संगम पब्लिक स्कूल रोड श्यामपुर थाना प्रेम नगर देहरादून, 22 वर्ष ।

2- जितेंद्र पुत्र रतन पासवान निवासी गढ़ी कैंट चौक के पास थाना कैंट जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष।

 

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-

 

1- मोटर साईकिल – चेसिस न0-MD2A13EZ6FCC34836,पल्सर 220 रंग काला)

 

पुलिस टीमः—

1- उ0नि0 दीपक रावत थाना प्रभारी प्रेम नगर, जनपद देहरादून ।

2-उ0नि0 संदीप पवार चौकी प्रभारी झाझरा।

3-कानि0 विनोद कॉ0 नितिन ।

4-कानि0 अमित कुमार थाना प्रेम नगर ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago