उत्तराखण्ड

दीपावली के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कपाटबंदी की तैयारियाँ शुरू

दीपावली का त्योहार शुरू होते ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कपाटबंदी की तैयारी शुरू हो गई है। दोनों धामों में कपाटबंदी की प्रक्रिया दीपोत्सव के साथ शुरू होगी। इस दौरान गंगोत्री स्थित मां गंगा के मंदिर को करीब 8 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी बुधवार से ही दीपोत्सव शुरू कर दिया गया है। चारधामों के शीतकाल के लिए कपाटबंदी का क्रम गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से शुरू होता है। आगामी दो नवंबर को अन्नकूट के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाटबंदी की प्रक्रिया एक नवंबर को दीपोत्सव से शुरू होगी। धाम में पटाखे तो नहीं फोड़े जाएंगे। लेकिन गंगा मंदिर के साथ गंगा घाट को दीपों से सजाया जाएगा।

बताया कि गंगा मंदिर को भी करीब 7 से 8 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा। बताया कि कपाट बंदी की प्रक्रिया 2 नवंबर को सुबह चार बजे से शुरू होगी। इस दौरान विशेष आरती व पूजन कर मां भगवती गंगा के स्वर्ण विग्रह को उनकी डोली में विराजित किया गया जाएगा। साथ ही चांदी के अखंड दीपक में छह माह के लिए घी-तेल आदि डाला जाएगा। बताया कि 12:14 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

उधर, यमुनोत्री धाम में बुधवार से ही दीपोत्सव शुरू कर दिया गया है। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि मां यमुना के मंदिर के साथ यमुना नदी तट पर दीपक जलाएं जा रहे हैं। साथ ही उनके खरशाली गांव स्थित मायके पर भैयादूज के पावन पर्व पर रात्रि को भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

धार्मिक ग्रंथों के अपमान पर सख्त होगा कानून, पंजाब सरकार लाएगी विधेयक

धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर कानून: सजा को लेकर नहीं बनी सहमति, बिल की राह…

2 weeks ago

दिल्ली में पार्किंग को लेकर MCD का बड़ा फैसला, अफसरों को फटकार लगाई

चांदनी चौक पार्किंग घोटाला: तय शुल्क से पांच गुना वसूली पर MCD सख्त, निरीक्षण शुरू…

2 weeks ago

उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक उद्यम कर्मियों के महंगाई भत्ते की दरें बढ़ीं

सार्वजनिक उद्यमों के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, एक जनवरी 2025 से होगा लागू प्रदेश…

2 weeks ago

चट्टान से गिरी महिला की मौत, कर्णप्रयाग में DDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक स्थित गड़सीर गांव की एक महिला की जंगल में घास…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली के मुख गांव में बादल फटा, SDRF टीम मौके पर

चमोली में बादल फटा, SDRF रवाना, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट चमोली जिले…

2 weeks ago

86 साल की उम्र में आनंद सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में था खासा दबदबा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद सिंह का निधन, 'यूपी टाइगर' के रूप में लोकप्रिय रहे दिग्गज…

2 weeks ago