उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: डीएम ने नियुक्त किए अधिकारी, सौंपा अहम जिम्मा

देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने विभिन्न अधिकारियों को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए उनकी जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सौंपे गए कार्यों का समयबद्ध और समर्पण भाव से निर्वहन करें। किसी भी समस्या की स्थिति में आपसी समन्वय बनाकर समाधान निकालने को भी कहा गया है।

जिम्मेदारियों का बंटवारा इस प्रकार किया गया:

  • मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह – कार्मिक व्यवस्था, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

  • अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कृष्ण कुमार मिश्रा – आदर्श आचार संहिता और प्रकोष्ठ

  • परियोजना निदेशक विक्रम सिंह – प्रशिक्षण

  • मुख्य उद्यान अधिकारी डी.के. तिवारी – मतपत्र व्यवस्था

  • संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अनीता चमोला – यातायात व्यवस्था

  • जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल – ईंधन व्यवस्था

  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा – मतदान कार्मिकों के लिए चिकित्सा व्यवस्था

  • मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह – लेखन सामग्री

  • संयुक्त निदेशक (आईटीडीए) रामस्वरूप उनियाल – मतगणना परिणाम की वेबसाइट

  • जिला पर्यटन अधिकारी – वीडियोग्राफी

  • राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष ओम शंकर – सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था

  • जिला अर्थ एवं सांख्यकीय अधिकारी एवं डीपीओ (आईसीडीएस) जितेंद्र कुमार – कंट्रोल रूम एवं दैनिक सूचना

  • जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद – मीडिया प्रकोष्ठ

  • मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र – मतपेटी व्यवस्था

  • नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह – लाइजन ऑफिसर व प्रेक्षक व्यवस्था

  • समस्त उप जिलाधिकारी (देहरादून) – स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान और मतगणना व्यवस्था

  • मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी – निर्वाचन व्यय नियंत्रण एवं विवरण संकलन

  • बीएसएनएल डीजीएम – दूरसंचार व्यवस्था

  • अधीक्षण अभियंता (यूपीसीएल) राहुल जैन, विजय कुमार सिंह व युद्धवीर सिंह तोमर – विद्युत व्यवस्था

  • पित्थूवाला राजकीय पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य अवनीश जैन व बीरेंद्र सिंह – कंप्यूटर और प्रिंट व्यवस्था

  • अधीक्षण अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) अरुण पांडेय – सड़क व्यवस्था

  • पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार – सुरक्षा व्यवस्था

  • प्रांतीय खंड लोनिवि जितेंद्र त्रिपाठी व निर्माण खंड लोनिवि प्रवीण कर्णवाल – नामांकन, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना, प्रकाश, निर्वाचन प्रशिक्षण, सामग्री वितरण

  • जल संस्थान अधीक्षण अभियंता राजीव सैनी व नमित रमोला – पेयजल आपूर्ति व्यवस्था

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago