राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो के सुविधाजनक सफर का आनंद लिया। इस वाकये का वीडियो सामने आया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर पहने नजर आईं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य शहरवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना था। राष्ट्रपति की यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मेट्रो में सवारी के दौरान उनके आस-पास दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के कई अधिकारी दिख रहे हैं, जो उन्हें मेट्रो के संचालन को लेकर जानकारी दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार दिल्ली मेट्रो का सफर कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आमजनों के अनुभवों को महसूस किया साथ ही दिल्ली मेट्रो के संचालन की जानकारी ली थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…