उत्तराखण्ड

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग की मांग की, कहा- सरकारी कॉलेजों में सीटों की कमी

देहरादून:- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी हरीश कोठारी के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में सेमवाल ने कहा कि  ‘नीट’ परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को हाई स्कोर लाने के बावजूद एमबीबीएस कक्षा के लिए सरकारी कॉलेजों में सीट नही मिल रही। उन्होंन  कहा कि 720 में से 610 अंक लाने वाले सामान्य श्रेणी के स्थाई निवासी अभ्यर्थियों को भी सरकारी कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल रहा है और साथ ही प्राइवेट कॉलेजों की फीस करोड़ों में है, जिसे आम आदमी वहन नहीं कर सकता।

कुछ युवा लगातार चार- पांच सालों से नीट की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में युवाओं को अच्छे अंक लाने के बाद भी सरकारी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल रहा है। इससे पहले  सेमवाल ने  स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत और स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार से वार्ता  करके हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से  काउंसलिंग प्रारंभ करने और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की सीटें बढ़ने से 200 से अधिक होनहार छात्रों को इसी सत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल जाने से छात्रों को काफी राहत मिलेगी। उनकी इस मांग पर शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी हरीश कोठारी ने इस विषय पर सरकार द्वारा सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago