उत्तराखण्ड

इंडिया एलाइंस की देहरादून में पत्रकार वार्ता, करन माहरा ने दलबदल और सत्तारूढ़ दल की पार्टनरशिप पर खुलासे की बात

देहरादून:- संयुक्त विपक्ष को गठबंधन इंडिया एलाइंस ने लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती और एकता के साथ लड़ने का संकल्प दोहराते हुए दावा किया की बदलाव की बयार में प्रदेश की सभी पांच सीटों पर मतदाता ऐतिहासिक निर्णय देकर इंडिया एलाइंस को विजयी बनाएंगे।

दून प्रेस क्लब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में गठबंधन के सभी नेता मौजूद थे। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. दलेर, इंडिया एलाइंस के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, कांग्रेस नेता गीताराम जायसवाल और विकास नेगी आदि मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिनके कामों की जांच चल रही है या जिनके किसी कार्रवाई में फंसने की नौबत है अथवा जो सत्ता दल के बड़े नेताओं के पार्टनर हैं, केवल वही लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। नीचे का कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का अन्यत्र नहीं जा रहा है। कार्यकर्ता अपने सिद्धांतों से टस से मस नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इस बात का खुलासा करेंगे कि दलबदल करने वाले किस नेता पर कितना दंड आरोपित किया गया था और वह दंड वसूला गया है या नहीं? उन्होंने यह भी खुलासा करने की बात कही कि बहुत जल्द सामने आ जायेगा कि किस नेता की सत्तारूढ़ दल के किस नेता के साथ पार्टनरशिप थी।

उन्होंने कहा कि आज की प्रेस वार्ता के बाद साफ हो गया है कि उत्तराखंड में इंडिया एलाइंस चट्टान की तरह मजबूत है और जनता का इस गठबंधन को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago