राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी का गोहाना संबोधनस, राम-राम से शुरू होकर राम-राम पर समाप्त हुआ, अयोध्या के राम और मातूराम की जलेबी का भी जिक्र

हरियाणा:-  हरियाणावासियों को राम-राम कितना भाता है,यह किसी से छिपा नहीं है। राम-राम से यहां के लोगों के दिन की शुरुआत होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मर्म को समझा और गोहाना के अपने पूरे संबोधन में आधे समय वोकल फॉर लोकल पर केंद्रित रहे। राम से शुरू होकर मोदी ने राम-राम से अपनी बात पूरी की। बीच में उन्होंने अयोध्या के बाल रूप राम का जिक्र किया तो मंच से जय श्रीराम के नारे भी लगवा दिए। 25 मिनट के अपने संबोधन में आधे समय पीएम मोदी की नैया राम के इर्द-गिर्द ही रही। यहां तक कि मिठास की बात हुई तो उन्होंने राम से जुड़े गोहाना के मशहूर मातूराम की जलेबी की बात कही।  शनिवार को गोहाना के हुडा ग्राउंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राम के सहारे समूचे हरियाणा को जोड़ने का प्रयास चलता रहा। विकास बनाम वोट जिहाद की ‘तीखी’ बात करने के साथ ही मोदी अचानक वोकल फॉर लोकल हो गए और उन्होंने मातूराम की जलेबी का नाम लेकर समस्त सोनीपत-गोहाना के निवासियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

मोदी मंच पर चढ़े तब उन्होंने राम-राम कर हरियाणावासियों को नमस्कार किया। 4 जून को जीत की गारंटी देने के साथ मिठास में भी उन्होंने राम को खोज लिया। मोदी जी को फिर अयोध्या के राम याद आए। मंच से श्रीराम के नारे लगवाकर सभी को धार्मिक व भावनात्मक रूप से एक किया। कांग्रेस को भी यह कहकर आड़े हाथों लिया कि वह दोबारा राम को टेंट में पहुंचाने की कोशिश में लगी है। रैली में आए लोगों से ज्यादा से ज्यादा प्रदेशवासियों से मिलने और मोदी की राम-राम पहुंचाने की अपील की।  धारा 370 के मसले को भी मोदी ने हरियाणा के इर्द-गिर्द रखा। यहां के युवाओं पर अपनत्व बरसाया। सीमा पर खड़े हरियाणा के छोरों को भी दुलार देने के साथ सुरक्षा का संदेश दिया।

हरियाणा के छोरों को गोलियां गिनने की जरूरत नहीं, मोदी ने खुली छूट दे दी, कहकर युवाओं के जज्बे को मोदी फौलाद कर गए। टॉप्स योजना के तहत खिलाड़ियों को विदेश में निशुल्क ट्रेनिंग का मामला हो या ओलंपिक व एशियन गेम्स में भारत का मान बढ़ाना हो, मोदी विश्वविद्यालय स्तर के खेलों के लिए भी खिलाड़ियों की सराहना कर उन्हें भावनात्मक रूप से जोड़ गए।  यही नहीं ओलंपिक भारत में लाने की बात कहकर भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा गए। मोदी ने हरियाणा की नारी शक्ति को भी प्रणाम किया। वर्षों हरियाणा की रोटी खाने की बात कहकर इसे माताओं पर अपना कर्ज बताया और मेहनत से लौटाने की बात कह महिला सशक्तीकरण का भी संदेश दिया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago