प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने जीप से काजीरंगा की प्राकृतिक खूबसूरती को देखा। इसके बाद पीएम ने हाथी की सवारी भी की। उनके दौरे से जुड़ी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी जंगल सफारी का पूरा आनंद ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यहां नेशनल पार्क की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में हाथी और जीप सफारी की। पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क की खूबसूरती को अपने कैमरे में भी कैद किया। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले उद्यान के ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप सफारी की।
काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी के साथ उद्यान निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी मौजूद रहे। काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी ने हाथियों को संभालने वाले महावतों से भी मुलाकात की। अपने सफारी के दौरान पीएम मोदी ने काजीरंगा की महिला वन रक्षकों की टीम ‘वन दुर्गा’ के सदस्यों से भी मुलाकात की। नेशनल पार्क में इस टीम ने वन्यजीवों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…