उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का है समय

बुलंदशहर:- पीएम मोदी ने बुलंदशहर में 19,100 करोड़ रुपए विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम ने बुलंदशहर में दो स्टेशनों से मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर न्यू खुर्जा-न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर लंबी डबल लाइन विद्युतीकृत खंड का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है।”

पीएम ने कहा, “आजादी के बाद के दशकों में लंबे समय तक भारत में विकास को केवल कुछ ही क्षेत्रों में सीमित रखा गया। देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। उसमें भी उत्तर प्रदेश जहां देश की सबसे अधिक आबादी बसती थी, उस पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। ये इसलिए हुआ, क्योंकि लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने का, समाज में बंटवारे का रास्ता, उनको सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम लगा। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती है, लेकिन साथ-साथ देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।”

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधि‍त करते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि इन्होंने पिछले तीन दिनों में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एक निर्णय था 1 करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलार के लिए नई योजना का शुभारंभ… दूसरा, सामाजिक न्याय के पुरोधा… कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में वंचितों, दबे-कुचले और दलितों को सम्मान देकर नई श्रृंख्ला को आगे खड़ा करना।” अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन होगा। आह्लादित पीएम मोदी के हर शब्द के मायने निकलेंगे। पीएम मोदी पूर्व सीएम व मंदिर आंदोलन के बड़े सारथी रहे कल्याण सिंह को याद करते हुए भावुक संस्मकरण भी सुना सकते हैं। इस दौरान पूरब से पश्चिम उप्र को साधने का प्रयास होगा। पीएम मोदी कर्पूरी ठाकुर, चौ. चरण सिंह एवं कल्याण सिंह को याद करते हुए ओबीसी वोटों को भी कसेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago