प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते आठ साल से दीपावली का पर्व सैनिकों के साथ मनाते आ रहे हैं, इसी क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे, सैनिकों के साथ दीपावली मनाने से पहले पीएम मोदी श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ का दर्शन करेंगे। वहीं पीएम मोदी संभवत: सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है।
उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार यानी 21 अक्टूबर को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दिन केदारनाथ का दर्शन करने के बाद पीएम बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताने के बाद पीएम शनिवार को सुबह बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद पीएम बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…