उत्तराखण्ड

संयुक्त आंदोलनकारी मंच के बैनर तले आंदोलनकारियों का 36 वां दिन भी धरना रहा जारी

देहरादून:-  राज्य आंदोलनकारियों ने आज राज्याधीन सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण व चिह्नीकरण की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। राज्य आंदोलनकारियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान हाथीबड़कला के पास आंदोलनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। आंदोलनकारी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। विभिन्न जिलों से आंदोलनकारी रविवार शाम तक देहरादून पहुंच चुके थे।

संयुक्त आंदोलनकारी मंच के बैनर तले शहीद स्मारक परिसर में आंदोलनकारियों का 36 वां दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने लंबित मांगों पर कार्रवाई ना किए जाने पर नाराजगी जताई। मंच के संयोजक क्रांति कुकरेती ने कहा कि बीते जून को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। सरकार, शासन व प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रही है।

मंच के सह संयोजक अंबुज शर्मा ने कहा कि सरकारी सेवाओं में राज्य आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लाभ को जल्द बहाल किया जाए। राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की प्रक्रिया वर्ष 2021 से बंद है। जिस कारण राज्य आंदोलनकारी परेशान हैं। राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी राज्य आंदोलनकारियों का चिह्निकरण शीघ्र किया जाए। धरने में धमेंद्र बिष्ट, महेश कापड़ी, लाखन चिलवाल, पंकज रावत, विश्वंभर बौंठियाल, विकास रावत, शांता देवी, रणजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago