देश-विदेश

पंजाब सरकार ने 2 आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, दयामा हरीश कुमार समेत सात पीपीएस अधिकारियों को विजिलेंस ब्यूरो में नियुक्त

चंडीगढ़:- पंजाब सरकार  ने 2 आईपीएस व 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर लिए हैं। आईपीएस अधिकारियों में दयामा हरीश कुमार समेत सात पीपीएस अधिकारियों को विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब में लगाया गया है। आईपीएस अरविंद मीना को एसपी हेडक्वार्टर रूपनगर लगाया गया है। विजिलेंस ब्यूरो में हरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह, मंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह मंडेर, स्वरनदीप सिंह, राजपाल सिंह और रुपिंदर कौर सरां को लगाया गया है।

अन्य पीपीएस में रुपिंदर सिंह को डीसीपी शहरी, लुधियाना, जसकिरनजीत सिंह को कमांडेंट 7वीं आईआरबी कपूरथला, गुरसेवक सिंह को एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर, राजेश्वर सिंह को एआईजी एआरपी एवं एसडीआरएफ जालंधर, रविंदर पाल सिंह को डीसीपी जांच अमृतसर, दलजीत सिंह को एआईजी अरमामेंट चंडीगढ़, हरपाल सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट 4वीं आईआरबी शाहपुरकंडी, पठानकोट लगाया गया है।

बता दें कि इससे पहले पंजाब में भगवंत मान सरकार तहसीलदारों की मनमानी और आदेश न मानने को लेकर अफसरों के खिलाफ फिर कार्रवाई की थी। भगवंत मान सरकार हाल ही में ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले किए थे। यह तबादला बड़े पैमाने पर हुआ था। सूची के अनुसार लिस्ट में 177 नाम नायब तहसीलदार जबकि, 58 नाम तहसीलदारों के तबादले किए गए थे।

हाल ही में पंजाब सरकार के द्वारा किए गए तहसीलदारों के तबादले मेमें हरकर्म सिंह, जगसर सिंह मिट्टल, रजविंदर कौर, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, राकेश कुमार गर्ग, परमजीत सिंह बराड़, तनवीर कौर, रितु गुप्ता, विकास शर्मा, जिंसू बंसल, विशाल वर्मा, सुखबीर कौर, जगतर सिंह, हरमिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, मनवीर सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत, प्रदीप कुमार सहित 58 नाम शामिल था

बता दें कि लिस्ट में हरसिमरन सिंह, कुलदीप सिंह, मनिंदर सिंह, सुखजिंदर टिवाना, संदीप कुमार, अमृतबर सिंह, पुनित बंसल, रमनदीप कौर, सर्वेश रंजन, परवीन कुमरा चिब्बर, गुरिंदर कौर, मनमोहन सिंह सुमित सिंह ढिल्लों, नवप्रीत सिंह सेरगिल, जसविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, अर्जन सिंह ग्रेवाल, रोबिनजीत सिंह ग्रेवाल, करणदीप सिंह भुल्लर का नाम भी शामिल था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago