देश-विदेश

पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल की चेतावनी, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

पंजाब में एक बार फिर से सरकारी बसों के पहिए थम सकते हैं। क्योंकि पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। ऐसे में अगर कांट्रैक्ट कर्मचारी हड़ताल पर गए तो पंजाब भर में यात्रियों को खासी परेशानी हो सकती है। अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की जा रही है। सरकार ने बैठक में यूनियन की मांगें पूरी करने की सहमति जताई थी, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हुई है। ऐसे में यूनियन ने सात अप्रैल को हड़ताल की चेतावनी दी है। इससे पहले भी पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने जनवरी में दिन दिन हड़ताल की थी। 6, 7 और 8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम किया था। हालांकि यह हड़ताल सरकार के साथ बैठक के बाद दूसरे दिन वापस ले ली गई थी।

एक जुलाई 2024 को पंजाब सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस मुलाजिमों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें मुख्य मांग थी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। ठेकेदारी सिस्टम खत्म करें, विभाग में नई बसें और किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करें, ट्रांसपोर्ट माफिया पर रोक लगाए, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को शर्तों के साथ बहाल करें और साथ में विभाग को सही ढंग से चलाने की मांग और वेतन बढ़ाने की मांग की गई थी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago