पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मानसा के गांव जवाहरके में रविवार शाम अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध गोली मारकर कत्ल कर दिया था। हमलावरों का अभी तक मानसा पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब से लेकर पूरे देश में शोक की लहर है और खासकर युवाओं में रोष है। वहीं आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में होगा। दूर-दूर से उनके प्रशंसक गांव पहुंचे हुए हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। बीते दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ था।
मूसेवाला की अंतिम यात्रा 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी
जानकारी के अनुसार, मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पंसदीदा 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी। वहीं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके घर के पास ही एक खाली खेत में किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…