राष्ट्रीय

राहुल गांधी का दरभंगा दौरा, प्रशासन ने अंबेडकर हॉस्टल में कार्यक्रम रोका

बिहार:- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी दरभंगा पर पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी अंबेडकर हॉस्टल के छात्रों के साथ संवाद करना चाह रहे थे। इसे लेकर वह अंबेडकर हॉस्टल की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जिला प्रशासन ने रोक दिया। कांग्रेस का कहना है कि इस कार्यक्रम की सारी तैयारी पहले ही की जा चुकी थी। लेकिन, अचानक प्रशासन ने अंबेडकर हॉस्टल में धारा 144 लागू कर दिया। दरभंगा जिला प्रशासन ने अंबेडकर हॉस्टल में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी परिसर से तीन किलोमीटर पहले ही रोक दिया। इससे विवाद बढ़ गया। राहुल गांधी काफिले को छोड़कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल के लिए निकल पड़े गई। राहुल गांधी पैदल जाते समय सड़क किनारे खड़े लोगों से हाथ मिलाते हुए लोगों को अभिवादन स्वीकार किया है।

राहुल गांधी फिलहाल पैदल ही जिला प्रशासन के विरोध के बावजूद अंबेडकर छात्रावास पहुंच गए। कहा कि सरकार आपलोगों पर 24 घंटा अत्याचार कर रही है। आपको बोलने नहीं दिया जा रहा है। आपसे बात करना ही मेरा लक्ष्य है। पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के खिलाफ हमेशा षड्यंत्र किया जाता है। हमने केंद्र की सरकार से सही तरीके से जातिगत जनगणना करने की मांग की है। इस देश में आपके लिए कोई जगह नहीं है। लोग आपको रोकना चाहते हैं। देश की सरकार सिर्फ पांच से 10 प्रतिशत लोगों के बीच जाती है। आपको उल्टी सीधी बात बताई जाती है। बिहार की पुलिस हमें आज रोक रही थी। लेकिन, आपकी शक्ति मेरे साथ थी इसलिए मुझे कोई रोक नहीं पाया। देश के प्रधानमंत्री देश के 90 प्रतिशत गरीब लोगों के खिलाफ हैं। वह सिर्फ पांच से 10 प्रतिशत लोगो के लिए काम करते हैं।

इसके कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमलोग हर हाल में अंबेडकर छात्रावास जाएंगे। हमारा कार्यक्रम अम्बेडकर छात्रावास में होना तय था हम वहीं अपना कार्यक्रम करेंगे। दूसरी तरफ जिला प्रशासन अम्बेडकर छात्रावास में कार्यक्रम करने पर रोक लगाते हुए धारा 144 लागू कर दिया है। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हम हर हाल में अंबेडकर छात्रावास जाएंगे। सरकार के दबाव में ऐसा किया जा रहा है। सरकार डर गई है।  इधर, जिला प्रशासन का कहना है कि अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। जिला प्रशासन ने कांग्रेस को टाउन हॉल में कार्यक्रम की अनुमति दी गई है। लहेरियासराय थाना के सर्किल इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि पूरे इलाके में धारा 144 लागू किया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago