उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, 4 राज्यमार्ग समेत 87 रास्ते अवरुद्ध

उत्तराखंड:- प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे मार्गों में जगह-जगह मलबा आने से 4 राज्यमार्ग समेत 87 मार्ग बंद हो गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश के बाद देहरादून जिले के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में मलबा आ गया है। मार्ग में सीवर लाइन की खुदाई के काम के चलते पहले ही मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। अब मलबा आने से डोईवाला से दूधली होते हुए देहरादून जाने व वापस लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि मार्ग की इस हालत के चलते दुर्घटना का खतरा बना है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक देहरादून जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग, पिथौरागढ़ जिले में एक बॉर्डर और 18 ग्रामीण मार्ग, नैनीताल जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग मलबा आने से बंद हैं। जबकि ऊधम सिंह नगर जिले में एक राज्य और 10 ग्रामीण मार्ग, अल्मोड़ा जिले में एक ग्रामीण मार्ग, चमोली जिले में 23 और टिहरी में 9 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून समेत पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर के अधिकतर इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है, जबकि पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होने से संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने के आसार हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago