उत्तराखण्ड

बारिश उत्तराखंड में लाई सुहावना मौसम, मसूरी में बूंदा बांदी

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में काफी समय के बाद गर्मी से राहत मिली, आज सुबह से ही मौसम बदला और बौछार होने लगी। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में भी शनिवार को सुबह थोड़ी देर धूप खिलने के बाद बूंदा बांदी हुई। जिससे यहां ठंडक लौट आई। बारिश के चलते उत्तराखंड में मौसम सुहावना हो गया है। जिससे लोगों को राहत मिली।

राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिससे गर्मी छू मंतर हो गई। लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं इस समय में भी आसमान में काले बादल छाए हुए है । मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को दून में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शाम के समय हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।  गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने से बिजली चमकने व हल्की वर्षा हो सकती है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

विंटर शेड्यूल के तहत देहरादून एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइटें नए समय के अनुसार होंगी संचालित

देहरादून:-  देहरादून एयरपोर्ट पर आगामी 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। विंटर शेड्यूल में…

13 hours ago

देवप्रयाग आर्मी ट्रक हादसे में जवान की दबकर मौत

देवप्रयाग :- देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। आर्मी का एक ट्रक पलट…

13 hours ago

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड में नामांकन भरा, रोड-शो में दिखी परिवार की एकजुटता

वायनाड:-   कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन…

14 hours ago

उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 2023-2024 के लिए बोनस, दिवाली से पहले खुशखबरी

उत्तर प्रदेश:-  यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार ने…

15 hours ago

सीएम धामी की मंत्रिमंडल बैठक में कई प्रस्ताव पास, सरकार की योजनाएं आमजन के हित में

उत्तराखंड:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में करीब 30 प्रस्ताव आए।…

15 hours ago

देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई, अवैध पटाखों की दुकान सीज

देहरादून:-  राजधानी देहरादून में अवैध रूप से बेचे जा रहे बड़ी भारी मात्रा में आतिशबाजी…

16 hours ago