उत्तराखण्ड

अगले 4 दिन पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 13 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।  मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कल से मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों पिथौरागढ़ उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 11 जून से 13 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ झोंकेदार और झक्कड़ हवाएं चलने ओलावृष्टि गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है जिसको लेकर तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में 10 जून से 14 जून तक येलो अलर्ट जारी कर एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र पुणे 10 और 11 जून को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोकेंदार हवाओं की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस दौरान कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि तथा कच्चे असुरक्षित भवनों को नुकसान भी होने की संभावना है।   वहीं 12 और 13 जून को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ,ओलावृष्टि तथा 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान आने से बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान तथा कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है इसलिए मौसम विभाग ने इस दौरान बेहद सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago