देहरादून : भाजपा उत्तराखंड में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिव्य और भव्य ढंग से मनाएगी। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समारोह की श्रृंखला के लिए बनाए गए प्रदेश के संयोजकों की बैठक में निर्देश दिए। बैठक से लौटे पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी जो इस कार्यक्रम की समिति के प्रदेश संयोजक हैं, ने कहा कि अब पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ तय कार्यक्रमों में जुट जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत पहुंचाने का अभियान पूरा होगा। इसके बाद प्रदेश के मंदिरों को सजाने-संवारने का काम होगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के सभी मंदिरों की सूची बनाई गई है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह वाले दिन हर मंदिर परिसर में सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। सभी राम भक्तों से अपने-अपने घरों के मंदिरों में दीपक जलाने, घरों में प्रकाश करने जैसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नई दिल्ली की बैठक में कार्यक्रम के सह संयोजक सीता राम भट्ट, डॉ. जयपाल सिंह और यूएस नगर के राजेश कुमार ने भी हिस्सा लिया।
आगरा:- आगरा के कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में शनिवार सुबह…
उत्तर प्रदेश:- गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को शनिवार…
उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री उत्तरखण्ड सरकार द्वारा राज्य में मार्ग निर्माण करने एवं रखरखाव करने वाली एजेन्सियों…
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद विवाह के पंजीकरण, लिव इन…
भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे…