उत्तर प्रदेश

राप्तीसागर एक्सप्रेस 17:30 घंटे लेट, एक्सप्रेस ट्रेनों के विलंब और निरस्तीकरण से यात्रियों को परेशानियों का सामना

बस्ती:- रविवार को भी करीब आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे लेट रहीं। ट्रेनों के विलंब होने से यात्रियों को ठंड के मौसम में स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ रही है। रेलवे समय सारणी के अनुसार बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन 17:30 घंटे लेट रही। वहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने से ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कोहरे के चलते दिन प्रतिदिन ट्रेनें विलंब होती जा रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है। जब ट्रेन निरस्त हो जाती है, तो यात्रियों को मजबूर होकर यात्रा रद्द करनी पड़ती है, या प्राइवेट वाहनों से अधिक पैसे खर्च कर सफर तय करना पड़ता है। रेलवे बोर्ड की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है। उनमें अमृतसर-जनसेवा और अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन सोमवार तक निरस्त रहेगी, जबकि साप्ताहिक ट्रेन मोरध्वज सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही।

इसके अलावा जो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। उनमें मुजफ्फरपुर स्पेशल 9 घंटे, बरौनी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 8:30 घंटे, आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 13:30 घंटे, बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 7 घंटे, आगरा कैंट एक्सप्रेस 5 घंटे, दिल्ली स्पेशल 15 घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री भगवान दास ने बताया कि जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन से पंजाब तक की यात्रा करनी थी, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला कि यह ट्रेन निरस्त है। अब मजबूर होकर यात्रा रद्द करनी पड़ रही है। प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर राप्तीसागर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही महिला यात्री ईशा श्रीवास्तव ने बताया कि 14 घंटे से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठी हूं, लेकिन ट्रेन कब आएगी, इसका पता नहीं है। ठंड के चलते स्टेशन पर बैठना मुश्किल हो गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago