उत्तराखण्ड

केदारनाथ में दर्शनार्थियों को टूटा रिकार्ड, 6 दिनों में आंकड़ा डेढ़ लाख के पार

उत्तराखंड:- केदारनाथ में कपाट खुलने के बाद छह दिन में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार हो गया है। बुधवार को रिकार्ड 29278 श्राद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान तड़के से देर शाम तक मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में भक्तों की भीड़ जुटी रही। 10 मई सो शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार आस्था, भक्ति और उल्लास अपने चरम पर है। कपाट खुलने के दिन जहां 29030 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वहीं, बाद के दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या औसतन 25 हजार बनी हुई है। स्थिति यह है कि, धाम में सिर्फ 6 दिन में ही दर्शन करने वालों की संख्या 155584 पहुंच गई है, जो नया रिकॉर्ड है।

इससे पूर्व 2019, 2022 और 2023 में भी इतने दिनों में दर्शनार्थियों का आंकड़ा डेढ़ लाख नहीं पहुंचा था। बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जिस तरह से बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, उससे लगता है कि मई माह में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 5 लाख पार हो जाएगा। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम पहुंचने वाले यात्रियों में कई यात्री शार्टकट रास्तों से आवाजाही कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। रामबाड़ा से ऊपर कैंचीदार मोड़ों से जाने के बजाय कई लोग घाटी व संकरे उबड़-खाबड़ रास्तों से आगे बढ़ रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago