उत्तराखण्ड

वन विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू, एसीएफ और रेंजर सहित वन आरक्षी की कमी दूर करने की योजना

वन विभाग में एसीएफ, रेंजर से लेकर वन आरक्षी तक की कमी जल्द दूर हो सकेगी। विभाग ने एसीएफ, रेंजर और वन निगम में लैगिंग अधिकारी के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा था, इसके बाद आयोग ने एसीएफ, रेंजर और लैगिंग अधिकारी के आवेदन से जुड़ी तारीख जारी की है।

वन विभाग जल्द ही वन आरक्षी के लिए भी अधियाचन भेजने की तैयारी कर रहा है। वन विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने की कोशिश में जुटा है। विभाग में लंबे समय के बाद उप प्रभागीय वनाधिकारियों की भर्ती हुई थी, इसके बाद भी कुछ पद रिक्त हैं। ऐसे में विभाग ने लोक सेवा आयोग के पास तीन एसीएफ पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा था।

इसी तरह विभाग में रेंजर की कमी है, इसकी कमी को दूर करने के लिए 31 आरओ की भर्ती के लिए अधियाचन आयोग को भेजा गया । वन निगम में भी 12 लैगिंग अधिकारी पद पर भर्ती की आयोग के माध्यम से पूरी की जाएगी।

मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन एवं कार्मिक प्रबंधन मीनाक्षी जोशी कहती हैं कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के तहत 81 वन आरक्षियों की भर्ती होनी है, इसका अधियाचन गया था जिसमें कमी थी। उसे दूर करन नए सिरे से अधियाचन को भेज दिया गया है। इसके अलावा वन आरक्षी पदों पर भर्ती की योजना है, इसके लिए भी जल्द अधियाचन भेज दिया जाएगा।

सहायक वन संरक्षक, लैगिंग अधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा के लिए 19 तक कर सकेंगे आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक, लैगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने की तारीख जारी कर दी है। 30 जनवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशन की तिथि थी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 फरवरी तय की गई है। ऑनलाईन आवेदन में संशोधन/परिवर्तन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago