उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में झमाझम बारिश दो जनपदों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज काफी बदला गया है सुबह से उत्तराखंड में कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है, वहीं आज सुबह देहरादून में सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई है अभी भी राजधानी में बारिश जारी हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के दो जनपद (पौड़ी और नैनीताल) में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून जनपद सहित अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं। वहीं, देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य कई जिलों में भी भारी वर्षा की आशंका है। इस दौरान मौसम विभाग ने नदी-नालों से दूर रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

चारधाम यात्रा मार्ग हैं सुचारू

इससे तापमान में भी कुछ गिरावट आई है। चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू हैं। जबकि, कुछ ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भूस्खलन के चलते आवाजाही बाधित रही। आज मौसम का मिजाज और तल्ख हो सकता है।

 

नदी-नालों में अचानक उफान आने की आशंका

 

अन्य जिलों में मध्यम से हल्की वर्षा के आसार हैं। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में बड़े भूस्खलन, चट्टाने खिसकने का खतरा है। पर्वतीय मार्गों पर यातायात से बचने की सलाह दी गई है। नदी नालों में अचानक उफान आने की आशंका है। निचले शहरी क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago