उत्तराखण्ड

रेखा आर्या- कांग्रेसी नेताओं को ले लेना चाहिए, राजनीति से संन्यास

आज चम्पावत उपचुनाव में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्या ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।इस दौरान माननीय मंत्री महोदया ने उन्हें बनबसा मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपने पर शीर्ष नेतृत्व का और यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। माननीया मंत्री महोदया ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि चम्पावत विधानसभा में हुए इस उपचुनाव में यहां की देवतुल्य जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । साथ ही माननीय मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक मतों से जिताकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की।

 

इस दौरान माननीय मंत्री रेखा आर्या ने चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए अनर्गल बयानबाजी पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिस तरह से यहां की जनता ने सिरे से नकारा, इससे प्रतीत होता है कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों पर विश्वास करती है और यही कारण भी है कि चम्पावत में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशी की बेहद शर्मनाक हार हुई है। मंत्री  रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को गुमराह करने की कोशिश करती है। कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है यही कारण है कि इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत हुई है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओ को आड़े हाथों लेते  हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस चुनाव में कहीं दूर -दूर तक दिखाई नहीं दिए इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी की विकास की लहर में किस तरह से यह कांग्रेसी नेता धराशाही हुए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago